आज मेघनगर बंद है… पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का विरोध… छोटे से लेकर बड़े व्यापारी ने रखी अपनी दुकानें बंद… प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को दिया जाएगा ज्ञापन
पहलागांव में हुए आतंकी हमले के बाद भारत देश में हर कहीं हमले की निंदा की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सर्व समाज द्वारा मेघनगर बंद का आह्वान किया गया। आमतौर पर सुबह भीड़ से गुलजार रहने वाले चौराहे रविवार को सुने दिखाई दिए। बंद के आव्हान पर व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि दोपहर 1:00 तक वह अपने व्यवसाय को पूर्ण तथा बंद रखें। वहीं दोपहर 11:00 बजे साइ मंदिर चौराहे से सर्व समाज द्वारा एक रैली निकाली जाएगी। जो मेघनगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई एसडीएम कार्यालय तक पहुंचेगी। जहां घटना की निंदा करते हुए सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा जाएगा।
इधर घटना से नाराज व्यापारी वर्ग का भी पूर्ण समर्थन सर्व समाज को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। मेघनगर ऐतिहासिक रूप से पूर्ण बंद दिखाई दे रहा है। कहीं कोई फुटकर, छोटे व्यापारी की भी दुकान खुली हुई नहीं है। वहीं प्रतिदिन खरीदी के लिए आने वाले ग्रामीण लोग भी आतंकी हमले से नाराज है। सोशल मीडिया के माध्यम से मेघनगर बंद की सूचना भी एक दिन पहले ग्रामीणों को भी मिल चुकी थी। इस वजह से खरीदारी के लिए एक भी ग्रामीण मेघनगर क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहा है।