सारंगी चौकी पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
धर्मेन्द्र प्रजापति सारंगी
सारंगी। भारतीय जनता पार्टी के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सारंगी मंडल द्वारा सारंगी चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जितेंद्र गेहलोत ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया।
“एक पेड़ मां के नाम, हरियाली से खुशहाल बनेगा देश” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।