सेवा संकल्प में एसपी पाटीदार का बड़ा संदेश

सेवा संकल्प में एसपी पाटीदार का बड़ा संदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान कर निभाई मानव सेवा की जिम्मेदारी

लक्की राठौड़ | झाबुआ ✍️

झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान करते एसपी पाटीदार की तस्वीर अभियान के उद्देश्य को जीवंत करती नजर आई। उन्होंने रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

एसपी पाटीदार का यह कदम पुलिस की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील भूमिका को भी सामने लाता है।