स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: एसडीएम ने छात्राओं को वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित

मेघनगर। अनुविभागीय अधिकारी अवन्धती प्रधान ने एकलव्य आदर्श आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चैनपुरा (मेघनगर) में छात्राओं से एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को इस वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ एवं समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी छात्राओं को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है, इसलिए सभी छात्राएं समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

इस दौरान एसडीएम द्वारा विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और जहां कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर बीईओ मेघनगर दिपेश सोलंकी, नवागत प्राचार्य अर्चला श्रीवास्तव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।