डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि ।

मेघनगर । बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकरजी की जयंती के मौके पर कांग्रेस विधायक वीरसिंह भुरिया ने कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मेघनगर के अंबेडकर पार्क पहुँच कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पारसिंह भाई,अरुण ओहरी, रोशन बारिया, अक्षय कमलिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीपजला कर किया गया, फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया गया इसके बाद सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति लगन और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि बाबा साहब ने कमजोर तबके समाज के लोगो को हक़ दिलाने के लिए जिंदगी भर संघर्ष किया और बराबरी का हक़ दिलाया और आज हम वोट दाल रहे है ये उन्हीं की देन है।“बाबा साहब ने जो संविधान बनाया,वही आज देश की रीढ़ है हमें जात-पात और भेदभाव छोड़कर उनके बताए रास्ते पर चलना है ।