खवासा मे पानी की समस्या कई वर्षो से बनी हुई है लगातार प्रयास करने के बाद भी नगरवासियो को निराशा ही हाथ लगी। नगर वासियो द्वारा रविवार को स्थानीय रोग्या देवी मंदिर पर एक बेठक का आयोजन किया गया जिसमे नगर के पुरुष महिला दोनो वर्ग शामिल थे बैठक मे तय किया गया की शाशन प्रशासन द्वारा हमारी बात को गंभीरता से नही लिया गया जिसको लेकर सभी एक जुट होकर शनिवार को दोपहर 11 बजे से खवासा बस स्टेण्ड पर धरना दिया जायेगा। धरना प्रदर्शन को लेकर नायब तहसीलदार कार्यालय एवं पुलिस चौकी खवासा पर नगवासियो द्वारा ज्ञापन दिया गया है।