रोग्या देवी मित्र मंडल ने निकाली चुनरी यात्रा… हनुमान चौक ओर रोग्या देवी पर शुभ मुहर्त मे हुई माता रानी की स्थापना… 10 दिनों तक रहेगी गरबो की धूम

✍️ प्रद्युम्न बैरागी / अक्षय चौहान, खवासा 

शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में सोमवार को रोग्या देवी मित्र मंडल द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत रोग्या देवी मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों – बाजना रोड़, हनुमान चौक, लोहार मोहल्ला, नीम चौक, पाटीदार मोहल्ला, राम मंदिर, मुरली मोहल्ला होते हुए पुनः रोग्या देवी मंदिर पर संपन्न हुई।

यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय माहौल में नाचते-गाते हुए माता रानी के जयकारों के साथ चुनरी यात्रा निकाली। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। श्री संकट मोचन मित्र मंडल ने पुष्प वर्षा एवं केले वितरण कर यात्रा का अभिनंदन किया।

श्री संकट मोचन मित्र मंडल द्वारा चुनरी यात्रा  स्वागत करते हुए
श्री संकट मोचन मित्र मंडल द्वारा चुनरी यात्रा स्वागत करते हुए

यात्रा समापन के उपरांत रोग्या देवी मंदिर पर मां अम्बे की प्रतिमा की स्थापना विधिवत रूप से पंडित अशोक व्यास द्वारा संपन्न करवाई गई एवं हनुमान चौक पर पंडित संजय व्यास ने माता रानी की स्थापना कराई । नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत रोग्या देवी मंदिर एवं हनुमान मंदिर पर प्रतिदिन रात्रि में भव्य गरबा रास का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमे हनुमान चौक पर गुंजन म्यूजिकल ग्रुप नीमच,एवं रोग्या देवी पर मोहित म्यूजिकल ग्रुप नागदा जक्शन द्वारा गरबो की प्रस्तुति दी जाएगी।

दोनो ही मंडलो ने अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आहांन किया।