पेटलावद शहर में आंधी तूफान से गिरे कई पेड़…

पेटलावद – सोमवार को दिनभर की उमसभरी गर्मी के बाद शाम को नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक तेज आंधी और तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। आंधी के चलते कई पेड़ धराशायी हो गए और बिजली की तेज चमक व गर्जना से लोग सहम गए।
पेटलावद पुलिस थाने में पुराना नीम का पेड़ स्कूल ग्राउंड में भी डिवाइडर पर भारी नुकसान कई पेड धराशाही हुए
इस असमय और तीव्र मौसम बदलाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में लगातार आंधी, तूफान और बारिश से लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश की वजह से कई लोगों पशुधन की भी हानि हुई है। सोमवार शाम को हुई तेज हवा के साथ बारिश ने तो हर किसी को डरा ही दिया था।