3 करोड़ का बैराज, फिर भी गेट बंद करने में देरी!

3 करोड़ का बैराज, फिर भी गेट बंद करने में देरी!

रामगढ़ में पानी रोकने की व्यवस्था पर उठे सवाल, सिंचाई संकट की आशंका से ग्रामीण परेशान

हिम्मतलाल डामर रामगढ़। ✍️

गांव रामगढ़ में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए बैराज के गेट अभी तक बंद नहीं किए गए हैं। समय बीतने के बावजूद पानी रोकने की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही पानी और सिंचाई को लेकर स्थिति चिंताजनक है, ऐसे में यदि बैराज के गेट समय पर बंद नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में किसानों को सिंचाई के लिए और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बैराज निर्माण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पानी का संचय कर ग्रामीणों और किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराना है। लेकिन गेट बंद नहीं होने से पानी के संरक्षण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों की चिंता है कि यदि समय रहते पानी को रोकने की व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के बाद उपलब्ध पानी भी व्यर्थ बह सकता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि बैराज के गेट तत्काल बंद कर पानी रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

3 करोड़ खर्च के बाद भी इंतजार क्यों?

ग्रामीणों का सीधा सवाल है कि जब करोड़ों रुपए की लागत से बैराज का निर्माण किया गया है, तो गेट बंद करने में इतनी देरी क्यों हो रही है? विभाग द्वारा समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इसका खामियाजा आने वाले समय में किसानों को भुगतना पड़ सकता है।