झाबुआ/कल्याणपुरा
कल्याणपुरा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता एवं संदला निवासी सुरेंद्र गरवाल के दुखद निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख है।
सुरेंद्र गरवाल लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे और क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया के करीबी नेताओं में भी शामिल रहे।





