झाबुआ (मेघनगर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल मेघनगर की मासिक बैठक का आयोजन स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक ,भाजपा जिला महामंत्री गौरव खण्डेलवाल, जिला उपाध्यक्ष आरती भानपुरिया, जिला उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी समर्थ उपाध्याय ‘गोलू’, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश दातला एवं नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत में परंपरा अनुसार अतिथियों और वरिष्ठजनों का साफा बांधकर, ‘झुलड़ी’ पहनाकर और पुष्पमालाओं से मेघनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर फोकस: ‘एक पेड़ माँ के नाम’
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पर्यावरण को बचाने के लिए पूरे देश से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने का जो भावुक और दूरदर्शी आह्वान किया है, उसे हमें आत्मसात करना है। राठौर ने कहा:
”यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि धरती मां और अपनी जन्म देने वाली मां के प्रति हमारा कर्तव्य है। हमें हर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर जाकर न केवल पौधे लगाने हैं, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी है।”
इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आयुष्मान कार्ड बनवाने में योगदान देने, ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जुड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए।
जल और पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता: कलसिंह भाबर
पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर ने पर्यावरण संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि आज के समय में पौधरोपण और ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ को गति देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पीएम मोदी के संदेश को अपनाते हुए पर्यावरण और जल स्रोतों को बचाने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में आगे आएं।
बैठक के बाद किया पौधारोपण
बैठक के समापन के तुरंत बाद पीएम मोदी के स्लोगन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को चरितार्थ करते हुए भाजपा मंडल मेघनगर द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।
मंडल पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख सहयोगी राजू डामोर, मुकेश मेहता, दशरथ कट्ठा, बल्लू भूरिया, तानु भूरिया, संजय श्रीवास, गणेश प्रजापत, भाविक बारोट, फारूक शेरानी, नटवर बामनिया सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संचालन एवं आभार:
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल महामंत्री अशोक बसेर ने किया, तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार भाविक बारोट द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुनील डाबी द्वारा दी गई ।