हिन्दू जागरण मंच ने गणेश पंडालों में दिलाया गो माता की रक्षा के लिए संकल्प

अक्षय चौहान, प्रद्युम्न बैरागी खवासा

हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में गुरुवार को खवासा नगर के गणेश पंडालों में गौ माता की रक्षा हेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कहा कि गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परम्परा का आधार है। गौ माता की रक्षा करना हम सभी का नैतिक और धार्मिक कर्तव्य है।

कहा कि आज गौवंश की दुर्दशा चिंता का विषय है। गौ तस्करी, गौवंश की उपेक्षा और गौशालाओं की कमी से गौ माता असुरक्षित है। ऐसे में हिन्दू समाज को एकजुट होकर गौ रक्षा के लिए आगे आना होगा।

इस दौरान उपस्थित युवाओं और मातृशक्ति को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया गया। सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे गौ माता की रक्षा, गौ सेवा और गौ संवर्धन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।