खवासा में 11 दिवसीय गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सभी गली मोहल्ले के मंडलो ने 11 दिनों तक बप्पा की आरती कर भजन कीर्तन किया,अन्य आयोजन किये एवं अनन्त चतुर्थी के एक दिन पहले रात को नीम चोक मित्र मंडल ने धूम धाम से जुलूस नगर में निकाला गया जिसमे बेंड बाजो पर युवक युवती महिलाएं थिरकते हुए गुलाल उड़ाते हुए जुलूस में निकले।
ये निकली झाकियां
अनन्त चतुर्थी पर,धारिया चौक,गणेश चौक ,थांदला रोड,गोपाल कालोनी एवं अन्य मंडलो ने दिन में धूमधाम से बप्पा का विसर्जन चल समारोह निकाला जिसमे युवक युवती एक जैसी ड्रेस कोर्ट में नजर आये। भेरू चोक एवं सिद्धि विनायक मित्र मंडल हनुमान चौक द्वारा रात्रि में धूमधाम से नगर में जुलूस निकाला गया
आकर्षक का केंद
मुख्य आकर्षक का केंद्र झांझर टीम,गोरिया टीम,21 ढोल की प्रस्तुति देखने को मिली जिसमें बच्चों में गोरिला टीम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला
इन मार्गो से निकला जुलुश
जुलुश मुख्य मार्ग लोहार मोहल्ला,निम चौक, राम मंदिर,गणेश मंदिर,बाजना रोड होते हुए निकला जुलूस में युवा जमकर थिरके एवं गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए 11 दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर खास उत्साह छोटे छोटे बच्चो में देखा गया।। पंचायत पुलिस प्रशासन कार्यक्रम को लेकर अलर्ट था।