नेशनल हाईवे 47 (NH-47) पर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। काली देवी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सीधे ट्राले के भारी पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मौके पर ही मौजूद है ट्राला,
घटना के बाद आरोपी ट्राला मौके पर ही खड़ा रह गया। दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक के नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान जुटाने में लगी है। प्रथम दृष्टिया मृत व्यक्ति गोला बड़ी का बताया जा रहा है
हाईवे पर लगा लंबा जाम, स्थिति संभालने में जुटी पुलिस
हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और रोड जाम के हालात बन गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को अस्पताल भिजवाया और ट्राले व बाइक को सड़क से हटाकर यातायात को दोबारा सुचारू रूप से शुरू करवाने की कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।