कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार राजस्व, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बिना डिग्री संचालित अवैध क्लीनिक पर कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के अंतर्गत तहसील थांदला के सुतरेटि ग्राम में महेश परमार नामक व्यक्ति बिना किसी डिग्री व बिना लाइसेंस के एलोपैथिक ईलाज करते पाया गया। संयुक्त टीम के द्वारा विधिवत कार्यवाही कर पंचनामा व प्रतिवेदन तैयार किया गया व एलोपैथिक दवाईयों को भी जप्त किया गया एवं संबंधित के खिलाफ थाना थांदला में एफआईआर दर्ज की गई।
संयुक्त टीम में प्रभारी तहसीलदार श्री पलकेश परमार, ब्लॉक मेडिकल अफसर श्री डावर, पुलिस अधिकारी व अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।