झाबुआ में आज आफत की बारिश से कई लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हे…..झाबुआ के पाडल मोहनकोट कदवाली गांव में आज उस समय हाहाकार मच गया जब अचानक से तेज आंधी तूफान आना शुरू हुआ…..इस तेज आंधी तूफान से गांव के कई परिवार के मकानों की चद्दर उड़ गई तो कई कच्चे मकान ध्वस्त हो गए….इस हादसे में जिनको नुकसान हुआ हे वह परिवार फिलहाल काफी परेशान हे…ओर प्रशाशन से मदद की आस लगाए बैठा हे…
रोड पर गिरे कई पेड़…रोड हुआ जाम
झाबुआ रतलाम मेन रोड पर कई पेड़ गिर जाने से रोड जाम हो गया कई देर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई…जिसे ग्राम पंचायत ओर लोगो की मदद द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटाया गया…जिसके बाद रोड पर आवागम शुरू हो पाया….
मासूम बालक आया आकाशीय बिजली की चपेट में…
आज बारिश और बिजली का कहर इस तरह बरपा की चार वर्षीय मासूम बालक को भी अपने चपेट में ले लिया….जिसमें बालक घायल हुआ हे जिसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया हे…जहां पर उसका इलाज जारी हे…