झाबुआ जिले में पहला मेडिकल कालेज अब कल्याणपुरा में बनेगा….जिसको लेकर प्रशाशन ने सारी तैयारी पूर्ण कर ली हे….जमीन को लेकर भी सारी कागजी कार्यवाही हो चुकी हे…विभाग को कब्जा भी सौंप दिया गया हे….झाबुआ SDM भास्कर गलाचे ने बताया कि मेडिकल कालेज को लेकर सारी कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी हे…जमीन को लेकर जो भ्रम हे उसके बारे में उन्होंने कहा कि हमने विभाग को आवंटित भूमि का कब्जा भी कार्यवाही के तहत सौंप दिया हे….अब इस मामले में कोई कार्यवाही बाकी नहीं हे….
यह हे मेडिकल कालेज को लेकर पूरी जानकारी…
म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के भोपाल पत्र क्रमांक-479/2729766/2025/आ-3 भोपाल दिनांक 24.03.2025 द्वारा प्राचार्य, शासकीय शहीद चन्द्रशेखर आजाद (अग्रणी) महाविद्यालय झाबुआ को अधिकृत किया जाने से प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ द्वारा ग्राम कल्याणपुरा तहसील झाबुआ स्थित शासकीय भूमि सर्वे नं. 560, 562, 561, 558, 557, 559 रकबा क्रमशः 27.0400, 18.4600, 13.1500, 16.7100, 11.8300, 14.4900 हेक्टेयर भूमि मेडिकल महाविद्यालय देवी अहिल्या इन्दौर के निर्माण हेतु चिन्हांकन कर आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है।
प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ के आवेदन पत्र की जाँच करवाई गई। न्यायालीयन कार्यवाही उपरान्त ग्राम कल्याणपुरा तहसील झाबुआ स्थित शासकीय भूमि सर्वे नं. 557, 558 रकबा क्रमशः 11.83 व 16.71 हेक्टेयर कुल रकबा 28.5400 हेक्टेयर सम्पूर्ण रकबा देवी अहिल्या मेडिकल कॉलेज झाबुआ के निर्माण हेतु न्यायालय कलेक्टर जिला झाबुआ राजस्व के प्रकरण क्रमांक-0099/अ-20(3)/2024-25 में पारित आदेश दिनांक 25.04.2025 द्वारा म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल को भूमि हस्तांतरित की गई हैं।
न्यायालय कलेक्टर जिला झाबुआ के उक्त आदेश के पालन में तहसीलदार झाबुआ द्वारा म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल को आबंटित / हस्तांतरिक भूमि प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ को मेडिकल कालेज झाबुआ के निर्माण हेतु कब्जा दिनांक 30.04.2025 को सौप दिया गया हैं। देवी अहिल्या मेडिकल कॉलेज झाबुआ के भूमि आवंटन संबंधी कोई न्यायालयीन कार्यवाही शेष नही हैं।