किसानों की समस्या पर SDM रितिका पाटीदार की पहल, पेटलावद में किसान हेल्प डेस्क से मिल रहा त्वरित समाधान

किसानों की समस्या पर SDM रितिका पाटीदार की पहल, पेटलावद में किसान हेल्प डेस्क से मिल रहा त्वरित समाधान

खाद से लेकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर प्रशासन की नजर, 165 किसानों का ई-उर्वरक प्रणाली के तहत किया गया सत्यापन

लक्की राठौड़ झाबुआ ✍️

पेटलावद। किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) रितिका पाटीदार की पहल पर पेटलावद में किसान हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

किसान हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन किसानों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। खासकर किसानों को खाद उपलब्ध कराने और ई-उर्वरक प्रणाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी क्रम में अनुविभाग पेटलावद में 165 किसानों का ई-उर्वरक प्रणाली अंतर्गत सत्यापन किया गया है, ताकि पात्र किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों को खाद सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

SDM रितिका पाटीदार द्वारा किसान हेल्प डेस्क की व्यवस्था के जरिए किसानों की समस्याओं को मौके पर सुनने और उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।