सातरुंडा से पावागढ़ जा रही माँ कवलका पदयात्रा के अंतर्गत ग्राम जामली में पहुँचने पर पदयात्रियों का ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। यह पदयात्रा 26 दिसंबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी तक चलेगी।
पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु माँ कवलका के जयकारों के साथ नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। ग्रामवासियों ने श्रद्धा और सेवा भाव से यात्रियों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में ग्राम के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता रही।