पेटलावद
हम समस्त प्रार्थीगण ग्राम पंचायत खोरिया के रहवासीगण हैं।
ग्राम पंचायत खोरिया के वर्तमान सचिव रूमाल मैड़ा जिनके पास ग्राम पंचायत खोरिया का अतिरिक्त प्रभार हैं।
सचिव ग्राम परवलिया, तह. थांदला से आते हैं जिसकी वजह से ग्राम पंचायत के कार्यों में बहुत परेशानी आ रही हैं तथा ग्रामवासीयों के व ग्राम पंचायत के कार्य काफी प्रभावित हो रहे हैं व ग्रामवासीयों को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र में एवं अन्य प्रमाण-पत्र में सचिव के हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे हैं व अन्य शासकीय योजनाओं का समय पर कियान्वयन नहीं हो रहा हैं।
ग्राम सचिव जिनके पास 02 पंचायतों का प्रभार हैं इस वजह से ग्राम पंचायत खोरिया पर कोई ध्यान नहीं देते हैं व ना ही ग्राम पंचायत के लोगों से कोई संपर्क हैं, ना ही ग्राम पंचायत खोरिया के लोग उन्हें पहचानते हैं। ऐसी स्थिति में सचिव रूमाल मैड़ा को हमारी ग्राम पंचायत खोरिया से यथाशीघ्र हटाया जाकर अन्य ग्राम पंचायत सचिव की नियुक्ति की जावे ताकि पंचायत का कार्य सुचारू रूप से चल सके।





