
खवासा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समुन्नति फाउंडेशन कोर्टेवा एग्री साइंस के सहयोग से शबरी माता महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के द्वारा ग्राम पंचायत रन्नी के करंजपाड़ा गांव के माध्यमिक विद्यालय के परिसर में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया। गया इस कार्यक्रम में समुन्नति फाऊंडेशन से मनकेश्वर कुमार, शबरीमाता एफ.पी.सी .के सीईओ शांतिलाल मेड़ा,एफ.पी.सी एकाउंटेंड बालूसिंह सिंगाड़, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर शांता सिंगाड़, झिता जोड़िया, सीएलएफ स्टॉफ नर्मदा चरपोटा, अनिता कटारा जन प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सरपंच हेमलता जोड़िया स्कूल प्रभारी हीरालाल कटारा सह स्टॉफ सहित गांव के सभी महिला किसान बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के तथ पश्चात् वहां पर आए हुए जनप्रतिनिधि एवं अतिथि गण को माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। उसके बाद कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा किए। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण पर शपथ लिया और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया ।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शबरी माता महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



