शांतू गरवाल, कल्याणपुरा
नगर के लोगो द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर गांव के लोगो द्वारा पथवारी माता मंदिर गंगा घाट से कलश यात्रा निकाली गई जिसमे महिलाओ ने कलश उठा कर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया कलश यात्रा नागर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः पथवारी माता मंदिर गंगा घाट पर पहुंची। जहाँ पर शिव अभिषेक व गंगा आरती कर गांव की मुख्य गुलाबी नदी पर स्वच्छ गुलाबी गंगा बनाने का संकल्प लिया गया जिसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।





