
झाबुआ एक्सप्रेस
झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में सोनल जसवंत भाबर काबिज हे….पिछले चुनाव में काफी मशक्कत के बाद भी कांग्रेस ने झाबुआ में परचम लहराया दिया था…..उस वक्त चुनाव में भाजपा ने हर वो दांव खेला जो चुनाव के वक्त होता आया हे….परंतु झाबुआ जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की सत्ता होते हुए भी भाजपा यह चुनाव हार गई ओर कांग्रेस ने बाजी मार ली….
कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी…..?
झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली हे…. जिला भाजपा ने हाईकमान से इस मामले में हरि झंडी भी लेली हे….अब इंतजार हे अविश्वास प्रस्ताव का……
भाजपा से यह सदस्य हे दावेदार….
भाजपा की ओर से जिन लोगों का अध्यक्ष के लिए नाम रेस में हे उनमें सोनू रामपाल की माताजी ..अजमेरसिंग भूरिया की पत्नी जो कि इस बार भी मजबूत दावेदार नजर आ रही हे….वही अन्य दावेदार भी हो सकते हे…फिलहाल यह भाजपा हे यहां कुछ भी हो सकता हे….अब समय का इंतजार हे अविश्वास प्रस्ताव भाजपा कब लाती हे….
आसना नहीं हे कांग्रेस अध्यक्ष को हटाना…
झाबुआ में भाजपा भले ही कोशिश करके कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष को कुर्सी से हटाने की …परंतु इतना आसान नहीं हे कांग्रेस अध्यक्ष को हटाना….झाबुआ में कांग्रेस के सभी सदस्य एकजुट हे तो वहीं कांग्रेस हर हाल में अपनी कुर्सी बचाने के लिए जी जान लगा देगी….वही कांग्रेस के दिग्गज रणनीतिकार भी इस मामले पीछे नहीं रहेंगे… वह ऐसी व्यूहरचना रचेंगे जिसमें भाजपा चित हो सकती हे…..
कांग्रेस को होना होगा एक जुट….बनाना होगी तगड़ी रणनीति
कांग्रेस को एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एकजुटता दिखाना होगी गिले शिकवे भुलाकर सभी को एक लाइन में खड़ा रहना होगा तभी इस बार इस संकट से पार पाया जा सकता हे वरना भाजपा इस बार आक्रामक मोड में नजर आ रही हे भाजपा किसी भी हालात में इस बार अपना वनवास खत्म करना चाहेगी…..




