थांदला थाने में थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय की पदोन्नति के बाद नवीन थाना प्रभारी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। नवीन थाना प्रभारी अशोक कनेश इंदौर और धार जिले की विभिन्न चौकिया और थाने में बतौर अधिकारी कार्य कर चुके हैं। वह 2013 बैच के अधिकारी है।
थांदला थाना प्रभारी के पहले वह धार में पदस्थ थे। थाना प्रभारी अशोक कनेश अपनी सहज कार्य शैली, सतर्क अंदाज और आम नागरिक और पुलिस के बीच में बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं।
थांदला थाने के नए थाना प्रभारी अशोक कनेश ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस आपकी मित्र हे आप पुलिस से बात कीजिए समस्याएं बताए पुलिस आपकी मदद करेगी….क्षेत्र में अवैध धंधों पर अब नकेल कसी जाएगी…जनता की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा…..साथ ही समाज में फैली कुरुतियों के बारे में भी लोगों को एसपी साहब की मुहिम के तहत जागरूक किया जाएगा…।