सेल्यूट कनेश साहब! थांदला टीआई की बहादुरी को सलाम

सेल्यूट कनेश साहब! थांदला टीआई की बहादुरी को सलाम

मनचले को पकड़ने खुद मैदान में उतरे टीआई अशोक कनेश, कार्रवाई के दौरान हुए घायल…

लक्की राठौड़ झाबुआ ✍️

थांदला। मनचलों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का एक जांबाज उदाहरण थांदला में सामने आया है। मनचले को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी अशोक कनेश खुद मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने के दौरान घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान टीआई कनेश ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें चोट लग गई।

टीआई अशोक कनेश की इस तत्परता और साहस की क्षेत्र में चर्चा है। आमतौर पर पुलिस अधिकारी कार्रवाई का नेतृत्व करते हैं, लेकिन यहां थाना प्रभारी का खुद मौके पर उतरकर आरोपी का पीछा करना पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाता है।

मनचलों और असामाजिक तत्वों के लिए साफ संदेश—कानून से बचना आसान नहीं।

सलाम है कनेश साहब की हिम्मत को…