मेघनगर में नाबालिग लापता, पुलिस की सुस्ती पर उठे बड़े सवाल…

मेघनगर में नाबालिग लापता, पुलिस की सुस्ती पर उठे बड़े सवाल…

एक हफ्ते से गायब बेटी, थाने के चक्कर काटता परिवार—कहाँ है कार्रवाई?…

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पर सिस्टम मौन क्यों?..

कहाँ सुरक्षित हैं बेटियां? मेघनगर मामला बना बड़ा सवाल

लक्की राठौड़_दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ

झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाढनिया से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 6 तारीख से गायब है और घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी परिजनों को अब तक ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

परिजनों के अनुसार, वे लगातार मेघनगर थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित गति से कार्रवाई नहीं हो रही। परिवार का आरोप है कि मेघनगर निवासी एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने संबंधित युवक का नाम भी पुलिस को बता दिया है, बावजूद इसके कार्रवाई धीमी होने पर नाराजगी जताई जा रही है।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच एक सामाजिक संगठन भी मामले में सक्रिय हो गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

फिलहाल पुलिस ने मामले में ‘अदम चेक’ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं लोगों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।