राणापुर।पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर एवं चौकी मोरडुंडिया, चौकी कंजावानी, चौकी कुंदनपुर की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तारम्य में राणापुर पुलिस टीम को मुखबीर की सुचना मिली की चौकी मोरडुंडिया क्षेत्र के ग्राम छायन खुर्द में एक घर में बडी मात्रा में अंग्रेजी शराब बैचने हेतु रखी हुई है, उक्त घर में दबिश देते आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर के घर से माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 770 पेटीया जिसमें करीब 9240 बल्क लीटर शराब कीमती 19,25,000 रुपये की जप्ति की गई, आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर निवासी छायन खुर्द का मोके से फरार हो गया, फरार आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत् थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 127/2025 धारा 34(2)36 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । जप्त मश्रुकाः- 1. माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 770 पेटिया जिसमें कुल 9240 बल्क लीटर शराब जिसकी किमत 19,25,000 रुपये
नाम आरोपी- विनेश उर्फ विनोद डामोर निवासी छायन खुर्द (फरार) सराहनीय कार्यः-उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत, उपनिरीक्षक दीपक देवरे चौकी प्रभारी कुंदनपुर, उपनिरीक्षक हीरालाल मालीवाड चौकी प्रभारी कंजावानी, सहायक उपनिरीक्षक पवन भिण्डे चौकी प्रभारी मोरडुंडिया, सहायक उपनिरीक्षक कडेबसिहं मेडा, सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल गिरवाल, प्रधान आरक्षक 62 रतनसिहं, प्रधान आरक्षक 143 राजु रावत, प्रधान आरक्षक 244 राजेन्द्र निनामा, आरक्षक 607 दिनेश भयडिया, आरक्षक 421 गरासिहं, आरक्षक 615 एलामसिहं, आरक्षक 593 पानसिहं, आरक्षक 181 अर्जुन, आरक्षक 691 सोहन, आरक्षक 271 मुकेश एवं आरक्षक 109 दिनेश का महत्वपुर्ण योगदान रहा।