हनुमान जन्मोत्सव पर किया आलोकित श्रंगार… प्राचीन हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन, लगाया 56 भोग

     खवासा में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान मंदिर पर जोर सोर से तैयारी की गई थी हनुमान जन्मोत्सव के पहले हनुमान मन्दिर पर विषेश साज सज्जा लाइटिंग की गई थी एवं एक दिन के लिए रामायण मित्र मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ की स्थापना की गयी थी। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर बस स्टेंड पर अलसुबह से दर्शन करने वालो का तांता लगना सुरु हो गया था हनुमान मंदिर पर अलसुबह पूजन अर्चना कर पंडित ओम दुबे के सानिध्य,कैलाश भट्ट, कमलेश छेत्रिय,परमानंद भट,चेतन त्रिवेदी,योगेश व्यास मंदिर पुजारी विकाश वैरागी आदि ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराय। हवन में बैठने का लाभ सचिन चोपडा द्वारा लिया,हनुमान जी को 56 भोग का महाप्रशादी का भोग भी लगाया गया एवं हवन की पूर्णाहुर्ती के प्रश्चात आरती के बाद 12:30 बजे भंडारा पारम्भ हुआ जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्तों ने पहुच कर प्रशादी ग्रहण की, युवाओ द्वारा भंडारे में बढ़कर अपना सहयोग दिया। वही बड़े तालाब के पास स्तिथ खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भी हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमे पंडित जितेन्द्र व्यास के सानिध्य मे हवन कराया गया हवन मे बैठने का लाभ नितिन लोहार द्वारा लिया गया। यज्ञ की पुनाहूर्ति के बाद महा प्रशादी का वितरण किया गया एवं सुन्दरकाण्ड का भी आयोजन नगर की टीम द्वारा किया गया।