झाबुआ एक्सप्रेस
झाबुआ में आज विश्व साइकल दिवस के मौके पर डीआरपी लाइन झाबुआ से साइकल रैली निकाली गई जिसमें झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना द्वारा हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया… साइकल पर सवार होकर झाबुआ एसपी ओर पुलिस कर्मी सायकल चलाकर निकले… रेली शहर के कई हिस्सों में होते हुए निकली… रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण सुरक्षा तथा स्वच्छ ऊर्जा के प्रति आमजन को जागरूक किया
एक दौर था सायकल का
बताते चले कि वर्ष 1990 तक साइकिल का दौर रहा। समय के साथ भले ही साइकिल का चलन कम हुआ हो, लेकिन पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और टिकाऊ यातायात के प्रतीक के रूप में इसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।
गौरतलब है कि इस दिन को मनाने की पहल सबसे पहले अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्ज़ेक सिबिल्सकी द्वारा एक याचिका के माध्यम से की गई थी, जिसके आधार पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2018 में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया।





