परिवेश पटेल रायपुरिया
नगर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा का आयोजन स्वास्तिक मैरिज गार्डन रायपुरिया में किया जाएगा। कथा 4 मई से10 मई 2025 तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर 12बजे से शाम 3बजे तक कथा का श्रवण किया जा सकेगा। कथा से पहले4 मई को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा राममंदिर से शुरू होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। कथा व्यास साध्वी ममता पाठक रहेंगे। आयोजन में सभी सनातन प्रेमी बंधु आमंत्रित हैं।




