श्री कृष्ण मित्र मंडल का जन्माष्टमी महोत्सव बना यादगार, गुजरात के सुपरस्टार विक्रम चौहान ने बांधा समां
भक्ति, संगीत और मनोरंजन से गूंज उठा पेटलावद — देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु
लक्की राठौड़ झाबुआ ✍️
पेटलावद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण मित्र मंडल, पेटलावद द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य एवं धूमधाम से आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुजरात के सुपरस्टार कलाकार विक्रम चौहान की शानदार प्रस्तुति रही। विक्रम चौहान ने अपनी दमदार प्रस्तुति, गीत-संगीत और मनोरंजक अंदाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा आयोजन स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। कलाकार की प्रस्तुति पर युवा से लेकर बुजुर्ग तक झूमते नजर आए।
जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा वातावरण श्रीकृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आकर्षक सजावट, भक्ति संगीत और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।
श्री कृष्ण मित्र मंडल पेटलावद की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की नगरवासियों ने जमकर सराहना की। आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पेटलावद में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति भी लोगों में खासा उत्साह है।