सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने आश्रम और छात्रावास का निरीक्षण किया गया

झाबुआ एक्सप्रेस 

झाबुआ। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा द्वारा झाबुआ विकासखण्ड अंतर्गत संचालित जनजातीय कन्या आश्रम तलावली, कन्या आश्रम परवट एवं जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास कल्याणपुरा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पायी गयी अनियमितता हेतु संबंधित अधीक्षिकाओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए एवं पायी गयी कमी की पूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, उपस्थित छात्राओं को परीक्षा संबंधी तैयारी हेतु निर्देशित किया गया।
क्रमांक 101/237