सारंगी पुलिस चौकी के सामने नीलगाय पर आवारा कुत्तों का हमला,

सारंगी पुलिस चौकी के सामने नीलगाय पर आवारा कुत्तों का हमला,

घायल अवस्था में उपचार अब जारी करेंगे फारेस्ट टीम का इंतज़ार…

घायल नीलगाय को बचाने लिए मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक,

धर्मेन्द्र प्रजापति सारंगी ✍️

सारंगी। सारंगी पुलिस चौकी के सामने एक नीलगाय पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय का उपचार शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीलगाय में अभी हलचल है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और वन्यजीवों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।