पेटलावद में रविवार को 2 घंटे बिजली बंद, 11 केवी फीडर का होगा मेंटेनेंस
लक्की राठौड़ पेटलावद
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, पेटलावद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 के.वी. पेटलावद फीडर के मेंटेनेंस कार्य के चलते कल रविवार 25 जनवरी 2026 को पेटलावद शहर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक यंत्री हेमंत कुमार बामनिया ने बताया 33/11 के.वी. पेटलावद सब-स्टेशन अंतर्गत 11 के.वी. पेटलावद फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक पेटलावद शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता अनुसार मेंटेनेंस का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।