खवासा, झाबुआ। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित *संकुल स्तरीय संगठन ग्राम ज्योति महिला संघ ओर *शबरी माता महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, खवासा, ब्लॉक थांदला, जिला झाबुआ* की वार्षिक आम सभा वित्तीय वर्ष 2025-26 में किया गया कार्य ओर इस वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना पर आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन FPC के CEO *शांतिलाल मेडा* और CLF ABM *मनीष डामोर* द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं शबरी माता के पर फ़ोटो तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर *”ज्योत से ज्योत जलाते चलो”* गीत के साथ किया गया।
सर्वप्रथम CLF द्वारा वर्ष भर की वार्षिक कार्य गतिविधि एवं आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी गई। तत्पश्चात कंपनी की वार्षिक कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। *पांगु पारगी* द्वारा वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य रिपोर्ट का वाचन किया गया जिसमें बताया गया कि इस वर्ष कंपनी से 139 नए शेयरहोल्डर जुड़े हैं। वर्तमान में कुल 1290 सदस्य जुड़ चुके है। कंपनी ने इसवित्तीय वर्ष 2025-26 में *1 करोड़ 20 लाख 32 हजार 373 रुपये का टर्नओवर* और *1 लाख 73 हजार 257 रुपये का शुद्ध लाभ* अर्जित किया है।
इसके बाद *श्रीमती शांता सिंगाड़* द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना का वाचन किया गया, जिसमें 41 नए सदस्य जोड़ने, 52 सामुदायिक बैठकें, 1152 किसानों को प्रशिक्षण,
इस वित्तीय वर्ष 4 करोड़ 57 हजार टर्नओवर और की कार्ययोजना बनाया गया। 10 लाख 25 हजार लाभ अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही बकरी पालन, मुर्गी पालन को भी व्यवसाय में जोड़ने की योजना बताई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती माया जी चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्री देवीसिंह देवदा / किरण रितेश देवदा* उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सांची दूध डेयरी से *कनेश सर*, MPSRLM से *सोनिया कटारा*, कृषि विभाग से *गोपाल जी मुलेवा*, TRI से *विवेक पांडे, वर्धमान यादव, नरेश सर, रियांशी मैडम, प्रीस्या मेम, यश सर*, आरसेटी से *सुरेश सर*, म.प्र. जन अभियान परिषद से *वर्षा डोडिया*, पैरामाउंट फाउंडेशन से *नरेंद्र पाटीदार, रानू राठौर*, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक से *मुरली सर*, समुन्नति फाउंडेशन से *मानकेश्वर कुमार* उपस्थित रहे।
अतिथियों में *CLF ABM श्रीमती शर्मिष्ठा पांचाल, CLF स्टाफ, FPC स्टाफ, SVEP स्टाफ* एवं बड़ी संख्या में समूह की दीदियां उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि जनपद उपाध्यक्ष माया चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष देवीसिंह देवदा ने समूह की दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्रीमती झिता झोड़िया द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।