झाबुआ – आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) उमरादरा को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन राष्ट्रीय मानकों को पूर्ण कर उप स्वास्थ्य केंद्र उमरादरा ने प्राप्त किये 91.57 प्रतिशत राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वाशन मानक के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है l जिसके तहत जिले के मेघनगर विकासखण्ड की संस्था उप स्वास्थ्य केंद्र उमरादरा का नेशनल असेसमेंट एनएसएचआरसी (नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर) टीम द्वारा किया गया, जाँच टीम में डॉ अशोक कुमार एवं डॉ पूनम शर्मा द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदान की जा रही सेवाओं को लेकर असेसमेंट किया l जिसमें संस्था राष्ट्रीय मानकों को पूर्ण करते हुए 91.57 प्रतिशत हासिल कर उत्तीर्ण हुई ल इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस बघेल ने उक्त संस्था पर पदस्थ सीएचओ नेहा मालवीय ,एएनएम राधा परमार एवं ब्लॉक टीम को बधाई दी ल असेसमेंट की तैयारियों में बीएमओ डॉ विनोद नायक,जिला कार्यक्रम प्रबंधक आर.आर.खन्ना,प्रभारी डीक्यूएम भरत बिलवाल,सीपीएचसी सलाहकार कैलाश चरपोटा,बीईई अभिषेक बिलवाल, बीपीएम अनिल बिलवाल, BCM अर्चना भिंडे, डॉक्टर चिराग चौहान,सीएचओ निराली हाड़ा, सरला हाडा, अंतिम साबलिया , ANM राधा परमार , सुपरवाइजर दलसिंह परमार, आशा सुना डामोर,लीमा मेड़ा,आशा वसुनिया,राशिका भबोर एवं समस्त ब्लॉक स्टाफ़ का सराहनीय योगदान रहा l




