ऑपरेशन गो-वंशम् के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ऑपरेशन गो-वंशम् के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में मेघनगर पुलिस की कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

लक्की राठौड़ | झाबुआ ✍️

झाबुआ। जिले में गोवंश वध एवं पशु क्रूरता की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन गो-वंशम्” के तहत झाबुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवंश वध के एक मामले में प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं एसडीओपी थांदला राजेश सुलिया के मार्गदर्शन में मेघनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में कार्रवाई, 24 घंटे में गिरफ्तारी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को ग्राम तुमड़िया गुवाली में मकना पिता कालु भूरिया के घर के बाहर गोवंश वध की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चौकी रम्भापुर, थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 248/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 की धाराओं 4, 5 एवं 9 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस टीम ने तत्काल संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीओपी थांदला राजेश सुलिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक रमेश चौहान ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. मकना पिता कल्ला भूरिया, निवासी तुमड़िया।
2. वजिया पिता नूरसिंह भूरिया, निवासी तुमड़िया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनकी तलाश कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी की सख्त चेतावनी: अवैध गतिविधियों पर रहेगी नजर

झाबुआ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गोवंश वध एवं गोवंश से संबंधित अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। “ऑपरेशन गो-वंशम्” के तहत गोवंश संरक्षण, पशु क्रूरता की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इन पुलिसकर्मियों का रहा योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चौहान, उप निरीक्षक बृजेन्द्र छाबरिया, सहायक उप निरीक्षक अरविन्द, प्रधान आरक्षक भारत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र रावत तथा आरक्षक सौरभ, दीपक कुमार, रमेश, अजीत एवं विक्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।