मोजीपाड़ा में पिकअप और बाइक की टक्कर, बामन सेमलिया निवासी बाइक सवार की मौत
*झाबुआ। महेंद्र देवदा*
झाबुआ-रानापुर मार्ग पर मोजीपाड़ा के पास एक पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बामन सेमलिया निवासी के रूप में की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।