आगामी 30 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के ग्रामों में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु प्रतिदिन संध्या फेरी निकाली जा रही है, जिसमें शाखा से जुड़े स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ समाज जागरण के कार्य में जुटे हुए हैं।
संध्या फेरी के माध्यम से सनातन संस्कृति, एकता और संगठन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। गांवों में ढोल-नगाड़ों, जयघोष और भगवा ध्वज के साथ निकल रही फेरी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो रहे हैं।
आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल किसी संगठन विशेष का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज का कार्यक्रम है। ऐसे में प्रत्येक हिन्दू का दायित्व है कि वह 30 जनवरी को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में सपरिवार सहभागी बनकर समाज की एकता और शक्ति का परिचय दे।
सम्मेलन को लेकर युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि हिन्दू समाज जागरूक होकर एकजुटता की ओर अग्रसर है।