झाबुआ मंडी के सामने यातायात अव्यवस्था, नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ

झाबुआ मंडी के सामने यातायात अव्यवस्था, नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ

महेंद्र देवड़ा झाबुआ

शहर की प्रमुख सब्जी मंडी के सामने आज यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सड़क के बीचों-बीच खड़े भारी वाहन, बेतरतीब ऑटो और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के कारण लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी क्षेत्र में नो-एंट्री और पार्किंग नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। भारी ट्रक सड़क घेरकर खड़े हैं, वहीं ऑटो और बाइक चालक गलत दिशा से चल रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी क्षेत्र में नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई हो और भारी वाहनों के लिए निश्चित समय तय किया जाए, ताकि यातायात सुचारू रह सके।