हिंदू सम्मेलन को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण समारोह संपन्न..

हिंदू सम्मेलन को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण समारोह संपन्न..

राहुल राठौड़ जामली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 30 जनवरी 2026 को जामली मंडल में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री कैलाश जी मालीवाड़ (जिला कार्यवाह) एवं श्री मोहन जी डामर (संस्कृत भारती, रतलाम विभाग संयोजक) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दोनों पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व एवं सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायी संबोधन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजन-अर्चन कर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जामली मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।