झाबुआ– मध्य प्रदेश गृह विभाग ,मंत्रालय भोपाल के आदेश के परिपालन में मेघनगर विकासखंड स्तरीय बनाए गये नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों (सिविल डिफेंस वालेंटियर्स ) का पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।जिसमें एस.डी.पिल्लई. डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होम गार्ड झाबुआ ने अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण दिया गया।उनके द्वारा समस्त प्रकार की आपदा के प्रबंधन के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की गई।उक्त कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती रितिका पाटीदार एवं तहसीलदार श्रीमति ममता मिमरोट ,नायब तहसीलदार श्रीमति मृदुला सचवानी एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद नायक द्वारा अपने पेरा मेडिकल स्टॉप के साथ प्राथमिक उपचार संबंधी इमरजेंसी के बारे में जानकारी दी कि किस प्रकार सी पी आर मरीज को दी जाना है।एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा एवं टी.आई .के एल वरकड़े मय स्टॉप के साथ उपस्थिति रहे।साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जन समुदाय का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा आभार व्यक्त किया गया।इस विकासखंड स्तरीय कार्यशाला में कुल 142 सिविल डिफेंस वालंटियर द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया गया।