राधे भैया की यादें ही शेष… झाबुआ में विधिवत हुआ अंतिम संस्कार
लक्की राठौड़ झाबुआ ✍️
झाबुआ। झाबुआ बस स्टैंड पर वर्षों से रहकर अपनी आजीविका चलाने वाले राधे शर्मा जी का 27 अगस्त 2026, गुरुवार को निधन हो गया था। झाबुआ में उनका कोई निकट परिजन मौजूद नहीं था। वे अक्सर बताते थे कि राजस्थान के बांसवाड़ा में उनकी बहन और जीजा रहते हैं।
निधन के बाद उनका शव झाबुआ के सरकारी अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया। झाबुआ पुलिस और स्थानीय लोगों ने परिजनों की तलाश के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शनिवार को झाबुआ पुलिस थाने के जांच अधिकारी ASI राजेंद्र सर, ईश्वर भुरिया, मध्यप्रदेश चालक-परिचालक कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद सोनू अली, जिलाध्यक्ष हाजी लाला पठान, वरिष्ठ सदस्य बंटी भाई ब्रजवासी, लोकेंद्र भाई गुर्जर, दिलीप भाई परमार, नगर पालिका झाबुआ के सुरेश भाई एवं सफाई मित्रों के सहयोग से राधे शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।
जहां लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है, उसी स्थान पर नियमानुसार एवं विधिवत अंतिम संस्कार कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
राधे भैया अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन झाबुआ की गलियों और बस स्टैंड से जुड़ी उनकी यादें हमेशा बनी रहेंगी।