रायपुरिया क्षेत्र में SDM रितिका पाटीदार ने किया फसलों का निरीक्षण
कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ खेतों में पहुंचकर किसानों से की चर्चा, फसल स्थिति की ली जानकारी
राधेश्याम पाटीदार रायपुरिया ✍️
पेटलावद। पेटलावद एसडीएम रितिका पाटीदार ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ रायपुरिया क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र में विभिन्न फसलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों की वर्तमान स्थिति, खेती से जुड़ी समस्याओं एवं किसानों को आ रही परेशानियों की जानकारी ली।
एसडीएम पाटीदार ने किसानों से सीधे संवाद करते हुए फसल की स्थिति, कृषि कार्य एवं आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की। किसानों ने भी क्षेत्र में खेती के दौरान सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसलों की स्थिति की जानकारी देते हुए आवश्यक कृषि संबंधी मार्गदर्शन दिया। एसडीएम ने किसानों से शासन की कृषि योजनाओं का लाभ लेने तथा विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की अपील की।
इस दौरान कृषि विभाग की टीम एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।