व्यवस्थित व्यापार एवं मंडी संचालन को लेकर SDM रितिका पाटीदार ने की बैठक
व्यापारी संघ एवं किसानों के साथ संवाद कर व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
लक्की राठौड़ झाबुआ ✍️
पेटलावद। पेटलावद अनुभाग में व्यवस्थित व्यापार एवं मंडी संचालन को लेकर एसडीएम रितिका पाटीदार की अध्यक्षता में व्यापारी संघ एवं किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि उपज मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान किसानों एवं व्यापारियों से उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली गई। मंडी संचालन में पारदर्शिता, सुव्यवस्थित व्यापार, किसानों की सुविधा तथा मंडी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
एसडीएम रितिका पाटीदार ने संबंधित पक्षों से समन्वय के साथ कार्य करने तथा मंडी व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में किसानों एवं व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखते हुए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।
प्रशासन द्वारा किसानों एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मंडी संचालन को सुचारू बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही गई।