सारंगी भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला मंत्री का भव्य स्वागत

सारंगी भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला मंत्री का भव्य स्वागत

परमानंद पाटीदार को मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

धर्मेंद्र प्रजापत सारंगी ✍️

सारंगी। भाजपा जिला किसान मोर्चा में जिला मंत्री पद पर मनोनीत होने के बाद परमानंद पाटीदार का भाजपा कार्यालय सारंगी में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला मंत्री परमानंद पाटीदार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने उनकी निष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री सुखराम मोरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह बाछीखेड़ा, मंडल महामंत्री पवन गुर्जर, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार, पिछड़ा मोर्चा जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सत्यनारायण गुर्जर, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र परिहार, हेमेन्द्र सिंह राठौर, देवीसिंग निनामा, राजेश पाटीदार, आईटी सेल प्रभारी दीपक पाटीदार, मुकेश कटारा, कैलाश डामर, अर्जुन डामर, जगदीश डामर एवं कालुसिंह मैडा सहित भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि परमानंद पाटीदार की संगठन के प्रति निष्ठा और किसानों के हित में सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से किसान मोर्चा संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

नव नियुक्त जिला मंत्री परमानंद पाटीदार ने स्वागत-सम्मान के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और किसानों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।